शिवरीनारायण



प्रेस विज्ञप्ति:-श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में दीक्षारंभ एवं सम्मान समारोह आयोजित
श्री महन्त लालदास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में दीक्षारंभ एवं सम्मान समारोह2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉक्टर ललित प्रकाश पटेरिया थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जांजगीर चांपा जिले केजिलाधीश आकाश छिकारा ने किया। प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शेषराज हरवंश, श्री महन्त लाल दास शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।









