बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

ऐसा क्या कह दिया पत्रकार ने कि पूर्व सी एम हुए आगबबूला। कोटा विधायक अटल ने भी खोया आपा। देखिए वायरल वीडियो।
विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों और पत्रकार के बीच बहस, सुनील नामदेव का प्रवेश पत्र निरस्त..
डेस्क खबर रायपुर: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों और पत्रकार सुनील नामदेव के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ और कांग्रेस सदस्य बाहर जाकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने लगे।
1
इस दौरान, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मीडिया कर्मियों ने बातचीत की, जिसमें पत्रकार सुनील नामदेव की भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायकों अटल श्रीवास्तव व अन्य से बहस हो गई। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे यह विवाद और गहरा हो गया।
2
कांग्रेस विधायक दल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शिकायत किए जाने पर, अध्यक्ष ने सुनील नामदेव के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया। नतीजतन, सुनील नामदेव का पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया।









