Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

🚩 नवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन का गौरव, आस्था की पुनर्स्थापना! माँ दुर्गा के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी। 🚩
यह केवल घर वापसी नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपनी सनातन पहचान से पुनः जुड़ने का भावपूर्ण अवसर है।
सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित गलगलाडीह में श्रीमद् देवी भागवत कथा के पावन मंच पर 102 परिवारों की विधि-विधानपूर्वक सनातन धर्म में घर वापसी के अवसर पर परिवारों के चरण पखारकर उनका स्वागत एवं सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

पूज्य पिताजी, स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के विचारों और संकल्पों को हृदय में धारण कर सनातन संस्कृति के संरक्षण, #घरवापसी और सामाजिक समरसता के लिए हमारा संकल्प निरंतर अडिग रहेगा।

मेरा दृढ़ विश्वास है कि अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव ही हमारी वास्तविक पहचान और शक्ति है। आइए, हम सब मिलकर सनातन संस्कृति के गौरव को अक्षुण्ण रखने और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी महान परंपराओं को पहुँचाने का संकल्प लें।

माँ दुर्गा की कृपा से सनातन संस्कृति के संरक्षण, जन-जागरण और सामाजिक एकजुटता का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे।
सनातन हमारी आस्था है, हमारी पहचान है और हमारा स्वाभिमान है! 🚩
जय माँ महामाया! 🙏
जय माँ दुर्गा! 🚩
जय श्रीराम! 🚩

