जांजगीर चांपा


जांजगीर चांपा में अवैध ईट भट्ठा संचालित:- अधिकारियों के कार्यवाही के बाद भी संचालित, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम भूईगाव में बिना पर्यावरण प्रदूषण की एनोसी लिए अवैध चिमनी ईट भट्ठा का संचालन हो रहा है। जिसकी शिकायत के बाद अधिकारयों ने मौके पर भट्ठे को शील भी किया गया,मगर इसका कोई फर्क ईट भट्ठा संचालक मोहन मनहर पर नहीं पढ़ रहा है। जिसकी शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया है।
मिली जानकारी अनुसार,ग्राम पंचायत भूईगाव में पिछले 5 सालों से गांव के सरपंच का देवर मोहन मनहर शासकीय जमीन 10 एकड़ में अवैध रूप से कब्जा कर चिमनी ईट भट्ठा चला रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर आकाश छिकारा ने खनिज विभाग को कार्यवाही करते हुए चिमनी ईट भट्ठा को बंद करने को कहा था। जिसपर जुर्माना की कार्यवाही तो की गई मगर चिमनी ईट भट्ठे को शील नहीं किया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने फिर शिकायत की तो एसडीएम, तहसीलदार ने जाकर चिमनी ईट भट्ठे को शील किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही अधिकारी बंद करकर जाते है जिसके कुछ देर बाद फिर से काम शुरू किया जाता है और ईट का परिवहन कराया जाता है। आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को फिर से आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।









