जांजगीर

किसान निधि योजना जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाक में 70 हजार हित ग्राहियो में से 30हजार हित ग्राहियो को मिल रहा है लाभ , जब प्रधानमंत्री किसान निधि योजना धरातल में आया तब अधिक हितग्राहियों को मिल रहा था लाभ धीरे-धीरे हितग्राहियों का नाम अपने आप ही सिस्टम से उड़ने लगा उसके बाद ग्राम सेवकों के द्वारा पुनः आधार कार्ड सहित सभी दस्तावेज बार बार मंगाया गया लेकीन हित ग्राहियो का नाम नहि जुड़ पाया केवल कागज में ही रह गया, जब अधिकारिओ ग्राम सेवक से पूछा जाता है की किसान निधि नहि आया तो अधिकारी कहने लगे की ये हमारे हाथ में नहि है हम अपडेट करते है बाकी सब उपर से होता है, शासन का नियम पानी पानी हो जा रहा है, हितग्राही से पूछने पर हितग्राही कहता है कई बार दस्तावेज दे दिए अधिकारी से पूछने पर कहता है भेज दिए लेकीन आज तक नहि आया प्रधान मंत्री कहते है कि भाजपा सरकार सुशासन का प्रतीक है लेकीन देखने वाली बात है क्या किसान निधि योजना का लाभ बाकी जो बचे है जिनको नई मिल रहा है उनको भी मिलेगा की नई









