अकलतरा शिव तिवारी




सड़क सुरक्षा पर लापरवाही की बाट जोह रहा KSK पॉवर प्लांट
सुरक्षा प्रमुख सुरेश प्रसाद के खराब नीति से मजदूरों का हो रहा सड़क दुर्घटना
प्लांट के अंदर सड़क दुर्घटना में कई मजदूर घायल
:- अकलतरा क्षेत्र में संचालित KSK पॉवर प्लांट में खराब सड़को में लगातार मजदूर गिरकर घायल हो रहे हैं। सुरक्षा प्रमुख सुरेश प्रसाद के घटिया सुरक्षा नीतियों के कारण लगातार मजदूर सड़क दुर्घटना का शिकार बन रहे है ।
सड़क सुरक्षा को लेकर सिर्फ कागजों में वाहवाही लूटने वाले सुरक्षा प्रमुख सुरेश प्रसाद मजदूरों के जिंदगी के साथ किस प्रकार खिलवाड़ करते हैं वह प्लांट के सड़को को देखकर ही पता चल जायेगा। प्लांट के टाइम ऑफिस के आगे ही 5 मजदूर अलग अलग गाड़ी से गिरकर घायल हो गए वही प्लांट के मुख्य मार्ग होने के कारण जानकर भी अनजान बनते प्रबंधन को दुर्घटना होने के बाद याद आता है कि दुर्घटना घटित सड़क को परिवर्तित करना है।
सड़क सुरक्षा को लेकर सुरक्षा प्रमुख सुरेश प्रसाद का भाषण सुनकर छत्तीसगढ़ की कहावत ठीक बैठती है जिसमे “गदहा ल भी जर आ जाए” जैसे वाक्य कहा जाता है। कहावत का तात्पर्य यह है कि मुंह से बोलने पर तो ऐसे लगे की पहाड़ को भी उठा ले।
कागजों और भाषणों में महारत हासिल करने वाले सुरक्षा प्रमुख सुरेश प्रसाद मजदूरों के प्रति यदी उतना ही संवेदनशील होते तो लगातार मजदूर प्लांट में सड़क दुर्घटना का शिकार न होते।









