अंतागढ़,, अरविंद मिश्रा शिव तिवारी



अंतागढ़ के खराब सड़को को लेकर पत्रकार संघ अंतागढ़ कर रही चक्काजाम।
अंतागढ़ नगर के खस्ताहाल खराब और धूल भरी सड़कों को लेकर आज अंतागढ़ के स्थानीय प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा लगातार पिछले दो महीनों से खबर चलाया जा रहा है परंतु अभी तक किसी प्रकार से सड़को को लेकर संबंधित अधिकारी ध्यान नही दे रहे है जिसे लेंकर आज सभी मीडिया कर्मी कलम बंद सड़क बंद के नारो के साथ चक्काजाम कर दिया गया है जिसमे स्टेट हाईवे 5 अंतागढ़ के पास पूरी तरह से जाम हो गया है साथ ही समस्त प्रतिनिधि अंतागढ़ के गोल्डल चौक में धरना पर बैठे हुवे है।वही पत्रकारों का साफ कहना है की जब तक संबंधित विभाग के बड़े अधिकारी धरना स्थल पहुंच कर सड़क बनाने पूर्ण आश्वाशन नही देंगे तब तक चक्काजाम धरना प्रदर्शन जारी रहेगा









