बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को शिवसेना शिंदे बिलासपुर नगर इकाई की बैठक रखी गई। जिसमें माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के आदेश अनुसार बिलासपुर में 9 सितंबर को होने वाले हिंदू राष्ट्र की मांग एवं हिंदुत्व के मुद्दे पर धरना दिया जाएगा जिसकी तैयारी के संबंध में रूपरेखा तय की गई एवं नगर इकाई बिलासपुर के कार्यकारिणी और जिला इकाई कार्यकारणी का विस्तार किया गया। नगर इकाई के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर उप प्रमुख बिलासपुर कमलेश गुप्ता के अलावा दिलीप देवांगन जी को नगर उप प्रमुख बिलासपुर बनाया गया। वही नगर सचिव आशीष यादव के अलावा अशोक जाडिया जी को भी नगर सचिव बनाया गया। इसके अलावा महिला सेना नगर उप प्रमुख बिलासपुर के पद पर सुमन लता गुप्ता जी को बनाया गया। कार्य करने का आगे विस्तार करते हुए टेकचंद कौशिक जी को जोन प्रमुख बिलासपुर एवम अजय यादव को भी जोन प्रमुख बिलासपुर साथ ही अमन यादव को वार्ड प्रमुख वार्ड नंबर 55 का नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री संतोष यादव, एवं नवल देवांगन जी को नियुक्त किया गया है। आज के इस बैठक में प्रदेश उप प्रमुख श्री धनजय सिंह चौहान जी, जिला प्रमुख नवीन यादव, जिला उप प्रमुख नीलमणि कौशिक जिला कार्यकारिणी सदस्य परदेसी साहू, नगर उप प्रमुख कमलेश गुप्ता , दिलीप देवांगन, नगर सचिव आशीष यादव, अशोक जड़डिया, अजय पांडे, संतोष यादव, टेकचंद कौशिक, अमन यादव, अजय यादव महिला सेना से सुमन लता गुप्ता ,आदित्य कछवाहा आदि शिव सैनिक गण उपस्थित थे।

