बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

छग को 8 लाख 46 हजार 931 PM आवास की मिली स्वीकृति, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात मिली हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) के अनुसार 6 लाख 99 हजार 331 आवास शामिल हैं, जबकि आवास प्लस सूची के अनुसार एक लाख 47 हजार 600 आवास जोड़े गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
इसके अलावा नक्सली क्षेत्र मे भी अलग से आवास स्वीकृत किए जाएंगे ,और सिर्फ 18 लाख तक नही रुकेगी सरकार, आगे भी आवास देने का क्रम चलता रहेगा।









