Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी ब्रिज के ऊपर नहीं लगा पाई जिला प्रशाशन लाइट लंबे समय से लेकर खबर भी प्रकाशित हुआ लेकिन वाह रे विभाग एक लाइट तक नहीं लगा पाई, आखिर कब जनता के हितों को लेकर काम करेगी प्रशाशन,
सूत्रों ने ये भी कहा शिकायत करने से कुछ नहीं होता क्योंकि सुनने वाला कोई नहीं है, कई अखबारों में प्रकाशन के बाद भी कोई नहीं दे रहा ध्यान आखिर क्यों,
क्या मूल भूत सुविधाओं पर ध्यान देना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, और है तो जिला प्रशाशन इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है,

क्या बिना अनुशंसा के कोई काम नहीं होगा हर चीज में अनुशंसा जरूरी है क्या, नहीं तो फिर काम क्यों नहीं हो रहा छोटे छोटे कामों को भी नजर अंदाज कर दिया जा रहा है,

जबकि इस सिरगिट्टी ब्रिज में आए दिन दुर्घटना होते रहती है जबकि शासन का नियम है सबसे पहले ब्रिज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है उसके बाद भी इस ब्रिज पर ध्यान नहीं दिया जा रहा क्या कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है प्रशाशन जिसके बाद इसकी मरम्मत होगी सोचने का विषय है,
जनता का सवाल
जनता पूछ रही है प्रशाशन और सरकार से की आखिर इस ब्रिज पर लाइट क्यों नहीं लग रही है, और कब लगेगी,

