बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

सेंट जेवियर्स व्यापार विहार में मना शिक्षक दिवस
दिनाँक 5 सितंबर 2024 दिन गुरुवार को शिक्षक दिवस का पावन पर्व मनाया गया।इस अवसर पर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निर्वहन करने का अवसर दिया गया। जिसमें उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से इस भूमिका को निभाया और महसूस किया कि, शिक्षक का कार्य आसान नहीं होता।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक माननीय श्री अमर अग्रवालजी उपस्थित थे, मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य बी. बी. महता ने उनका स्वागत किया गया। श्री अमर अग्रवालजी ने अपने संबोधन में कहा कि ,सेंट जेवियर्स से मेरा वर्षो पुराना संबंध है। जब भी मुझे अवसर प्राप्त होता है यहाँ आकर मैं अह्लादित हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षकों को उनके विषय में जितना भी कहा जाए, कम है ।इन समाज निर्माताओं को मेरा शत-शत नमन है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया, गीत -संगीत से सभी दर्शक झूम उठे। श्री अमर अग्रवाल जी के हाथों सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम मे प्रबंधन समिति के सदस्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य बी.बी महता, उपप्राचार्या श्रीमती रंजना बहादुर, प्रधान पाठिका, श्रीमती ए ललिता सभी शिक्षक गण इस कार्यक्रम के साक्ष्य बने।
अंत में सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापन कर राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।









