बिलासपुर


आँख मूँदे आबकारी व पुलिस प्रशासन एक और अप्रिय घटना का कर रही इंतिजार।
बीते कुछ दिनों से पुराना बस स्टैंड सुर्ख़ियों में है, हत्या, लूट व मारपीट जैसे आम बात हो गई है। वजह एक ही है शराब दुकान के पास ग़ैर क़ानूनी चखना सेंटर जो देर रात तक खुले हैं और बेख़ौफ़ अपने दुकानों में शराब परोस रहे हैं,और साथ ही लोग सड़क पर ही शराब का सेवन कर रहे हैं। ऐसा नहीं के शहर के मध्य ऐसी व्यवस्था से आबकारी व पुलिस प्रशासन अनिभिज्ञ है। जानकारी होते हुए भी समझ से परे है कि किसी भी प्रकार की कार्यवाही क्यों नहीं हो रही । ऐसे में दिनों दिन दुकानों की संख्या व बंद करने का समय बढ़ता जा रहा है,और इसका फ़ायदा उठा कर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा पुराना बस स्टैंड में बढ़ता ही जा रहा है। लगता है जैसे आबकारी और पुलिस प्रशासन कोई और बड़ी घटना का इंतज़ार कर रही हो ।









