कोरबा अरविंद मिश्रा शिव तिवारी


उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कोरबा में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में हुए शामिल
लोकमाता अहिल्या बाई होलकर ने पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में बनवाए मंदिर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के लोक कल्याणकारी कार्य से लें प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री श्री साव
कोरबा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बुधवार को कोरबा के दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, देवी अहिल्या बाई होलकर ने पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए। कुओं और सड़कों का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग स्थापित किया। उन्होंने बेटी, बहू, मां, कुशल प्रशासक और सेनापति का दायित्व बखूबी निभाया। इंदौर में 28 साल के शासन में उन्होंने सांस्कृतिक विरासत की नींव डाली। यहां लोक कल्याण के अनेक कार्य किए।
श्री साव ने कहा कि, आज समाज को लोक कल्याण का कार्य आगे आकर करना चाहिए। एक-एक व्यक्ति को अपना योगदान देना पड़ेगा। यहीं प्रेरणा लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन से मिलती है। उन्होंने अपनी सीमाओं से बाहर जाकर पूरे देश में लोक कल्याण का कार्य किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश के लोगों के पुरुषार्थ के कारण ही भारत दुनिया में महान था। पुरुषार्थ से ही कोई देश और समाज महान बनता है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर ने अपने जीवन काल में ये कर दिखाया। श्री साव ने कहा कि, लोकमाता होलकर के बारे में हम जितना जानना चाहे उतना कम है। एक महिला होकर वो मजबूत प्रशासक की भूमिका निभाई।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा के वाणिज्य विभाग की छात्राओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत के औद्योगिक विकास, डिजिटल इंडिया, डेवलपमेंट ऑफ मनी, कमर्शियल सिटी,कृषि सहित अन्य जानकारी दी गई।
समारोह में मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी, श्री सुनील जैन जी, प्राचार्य मनोज झा जी, श्री राजेंद्र अग्रवाल जी, मुख्य वक्ता वर्णिका शर्मा जी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी, श्री योगेश लांबा जी, श्री अशोक चंदानी जी, श्री गोपाल साहू जी, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता, महाविद्यालय की छात्राएं सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
….









