बिलासपुर अरविंद मिश्रा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार ने INXTACO THUNDER 2024 में सबसे अधिक पुरस्कार जीते
ब्रह्मपुर, ओडिशा। मेनाक्षी नगर, ब्रह्मपुर में आयोजित इंटर जेवियर्स टैलेंट प्रतियोगिता (INXTACO THUNDER 2024) में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पुरस्कार जीते और प्रतियोगिता में सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले स्कूलों में अपनी जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में 26 स्कूलों ने भाग लिया और 16 विभिन्न इवेंट्स का आयोजन किया गया।
व्यापार विहार शाखा ने ग्रुप इवेंट (ओपन कैटेगरी) में अंतरराष्ट्रीय नृत्य में प्रथम स्थान, डुओ इवेंट (सीनियर कैटेगरी) में न्यूज़ पेपर ओरिगामी फैशन शो में प्रथम स्थान (प्राची सिंह और मिमांसा चित्रकार), सोलो इवेंट (सीनियर कैटेगरी) में स्टैंड-अप कॉमेडी में दूसरा स्थान (प्राची सिंह), सोलो इवेंट (जूनियर कैटेगरी) में एलोक्यूशन में दूसरा स्थान (प्रतीक्षा पासवान), और डुओ इवेंट (जूनियर कैटेगरी) में पपेट शो में तीसरा स्थान (श्रेया श्रीवास्तव और ऋषिका उके) हासिल किया।
शानदार प्रदर्शन के साथ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार ने ओवरऑल चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.बी. महाता, उपप्राचार्य श्रीमती रंजना बहादुर, एचएम श्रीमती ए. ललिता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस. पटनायक, और निदेशक सुश्री लेखाश्री पटनायक ने छात्रों को उनकी अद्भुत उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

