बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी के अनुशंसा पर क्षेत्र के विकास कार्य हेतु 65.50 लाख रूपये की मिली स्वीकृति,
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के मांग विभिन्न निर्माण कार्य को स्वीकृति प्राप्त हुआ
सामुदायिक भवन निर्माण खोली पारा में 6.50 लाख, ग्राम मंगला पा बढ़ाई पारा से घनश्याम यादव के घर से उत्तरा साहू के घर तक सीसी रोड 10 लाख रुपए, ग्राम बन्नाकडीह में सामुदायिक भवन पिंटू लहरी के घर के पास 8 लाख, ग्राम मोहदा रामायण मंच के पास छत युक्त चबूतरा निर्माण 10 लाख, ग्राम खपरखोल में सामुदायिक भवन 3 लाख, ग्राम अमलडीहा ठाकुर देव के पास सामुदायिक भवन निर्माण 10लाख, ग्राम सावा कोटवार के घर से श्मशान घाट तक सीसी रोड 5 लाख, ग्राम बावली हायर सेकेंडरी स्कूल में शेड निर्माण 3 लाख रुपए, ग्राम सल्फा अश्वनी कौशल के घर से परस कौशल के घर तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख, नगर पंचायत पथरिया वार्ड 13 में सामुदायिक भवन 5 लाख रूपये के कार्यों को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को प्राप्त होगा









