बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी


आपको बता दे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी इंडस्ट्री क्षेत्र में पर्यावरण का कोई ध्यान नहीं जिससे लोगों की जान के ऊपर खतरा हमेशा बना रहता है
सिरगिट्टी क्षेत्र में इंडस्ट्रीज तो बड़ी बड़ी है लेकिन पर्यावरण सुरक्षा नियम दूर दूर तक देखने को नहीं मिल रहा है न पर्यावरण अधिकारी का इस ओर ध्यान है,
जब कही भी कोई इंडस्ट्रीज लगाया जाता है तो पेड़ पौधे लगाए जाते है लेकिन सिरगिट्टी छेत्र में ऐसा दूर दूर तक देखने को नहीं मिलता यहां जो दो चार पेड़ जो पहले से लगी है उसका भी रंग बदल गया लेकिन इस पर जनता की नजर तो जा रही है लेकिन पर्यावरण विभाग की नजर नहीं जा रही है सोचने वाली बात है,
सिरगिट्टी छेत्र में बीसी फर्टिलाइजर ने जंगल लगवाया था आज फैक्ट्री चलती है कि नहीं पता नहीं लेकिन उसका पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बड़े स्तर में पेड़ लगाए है
दूसरे इंडस्ट्रीज की बाते करे तो कही भी पेड़ पौधा लगाने की कोशिश नहीं की है इसके बाद भी पर्यावरण अधिकारी को पता ही नहीं है कि सिरगिट्टी छेत्र में पॉल्यूशन बढ़ते जा रहा है,
लोगो ने कहा पॉल्यूशन की रोकथाम के लिए पेड़ पौधा नहीं लगाया जाएगा तो जीवन संकट में होगी आज भी आय दिन लोग बीमार रहते है पॉल्यूशन के कारण लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों के द्वारा कोई जानकारी तक नहीं ली जा रही है,
सुशासन की सरकार है सरकार लोगो को रोजगार दिलाने के लिए इंडस्ट्रीज स्थापित करने के लिए बजट आदि लाती है जिससे लोगो को रोजगार मिले और खुशहाल जीवन व्यतीत करे
लेकिन पर्यावरण अधिकारी इसकी सुध तक नहीं लेते जबकि जहां इंडस्ट्रीज है वहां आए दिन अधिकारियों का पॉल्यूशन को लेकर निरीक्षण होनी चाहिए और जहां कमी हो उस चीजों सुनिश्चित कराना चाहिए लेकिन बिलासपुर में क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है केवल ऑफिस में ही सीमित रहते है कभी निरीक्षण करने के लिए इंडस्ट्रीज क्षेत्रों का दौरा भी नहीं करते क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे है लोगो ने कहा









