सुकमा बस्तर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी








लोकेशन – सुकमा बस्तर
सुकमा में नक्सलियों की सुरंग ! मिली हथियार बनाने की मशीन, जवानों के खिलाफ बड़ी साजिश का हुआ भंडाफोड़
सुकमा – बीजापुर सीमाक्षेत्र पर हुए मुठभेड़ के बाद जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पता चला है कि सुकमा DRG के जवानों के हाथ नक्सलियों की सुरंग हाथ लगी है. जहां बड़ी मात्रा में नक्सलियों का डंप सामान बरामद हुआ है. तुमरेल ओर तलपेरू नदी के बीच नक्सलियों की इस गुप्त सुरंग का भंडाफोड़ हुआ है. नक्सलियों ने सुरंग बना कर हथियार और विस्फोटक बनाने का समान छुपाया हुआ था. मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें हथियार बनाने की मशीन, बॉटल बम, बिजली के तार और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं. यही नहीं, इस सुरंग में नक्सली कांच की बोतलों का इस्तेमाल कर बम बना रहे थे. जिसे जवानों ने बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया
कहाँ पर बनी मिली ये छिपी हुई सुरंग
Vo………ये सुरंग DRG के जवानों को सुकमा और बीजापुर की सीमा पर तुमरेल और तलपेरू नदी के बीच पाई गई. यहां पर मिले सामान को देख ये बात तो साफ़ हो गई है कि जवानों के खिलाफ नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे. बीते दिन हुई मुठभेड़… और उसी के अगले दिन तलाशी के दौरान सुकमा DRG के जवानों ने नक्सलियों की एक गुप्त सुरंग का भंडाफोड़ किया. इस सुरंग में हथियार और विस्फोटक बनाने का बड़ा जखीरा मिला.









