जशपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

पहले भाजपा ने किया शपथ ग्रहण, आधे घंटे बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण
कुनकुरी में आज नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के पार्षदों ने पहले शपथ ग्रहण किया, तो वहीं कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस के अध्यक्ष विनयशील एवं अन्य कांग्रेस के पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया।
– यह शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम नंद जी पाण्डे के नेतृत्व में सीएमओ प्रवीण उपाध्याय द्वारा कुनकुरी के नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का वार्डवार शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राजनीतिक सलाहकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री विनोद वर्मा, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज, पूर्व विधायक विनय भगत, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव मंचासिन रहे।

