रायपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

, औरंगजेब विवाद पर साव का बयान
देश में औरंगजेब पर राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। महाराष्ट्र में तो स्थिति हिंसक झड़प में बदल चुकी है। इस बीच महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री ने ये कहा है कि औरंगजेब के प्रति श्रद्धा नहीं रखनी चाहिए। दरअसल महाराष्ट्र के संभाजी नगर में औरंगजेब की कब्र पर लोग जाकर दुआएं करते हैं,छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव औरंगजेब पर देश में छिड़ी बहस को लेकर कहा- हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले क्रूर औरंगजेब पर सहानुभूति नहीं रखनी चाहिए। पूरी दुनिया जानती है कि औरंगजेब आक्रांता रहे हैं और जिस प्रकार से जुल्म उन्होंने भारतीयों पर और हिंदुओं के ऊपर किया है वह सर्वविदित है। इसलिए औरंगजेब के प्रति सहानुभूति और श्रद्धा रखने का कारण नहीं बनता है।

