रायपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

विधानसभा ब्रेकिंग
विधानसभा बजट सत्र के 15वें दिन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों से जुड़े अनुदान मांगों पर चर्चा हुई जिसमे 19 हजार 672 करोड़ का बजट पारित हुआ..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान.
विधानसभा में हमारे विभाग से संबंधित अनुदान मांगो पर चर्चा थी.
सर्वसम्मति से अनुदान मांग पारित हुआ.
इसके लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं.
प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली के तहत गरीब लोगों के छतों में सोलर पैनल लगाएंगे.
इससे उनकी बिजली मुफ़्त हो जाएगी.
गरीबों को एकल बत्ती के माध्यम से 30 यूनिट फ्री देते है.
400 यूनिट तक हाफ़ बिजली देते है.
प्रदेश से सब्सिडी देकर ऐसे लोगों के छत पर सोलर पैनल लगाएंगे.
प्रदेश से चेक पोस्ट ख़त्म करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान.
धीरे से सभी प्रदेशों में चेक पोस्ट समाप्त हो रहा है.
हमारा प्रदेश भी इस दिशा में धीरे से आगे बढ़ेगा.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए कहा
जल्द ही जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं
प्रदेश भर से जरूरतमंद जनदर्शन में आते हैं
जनदर्शन में समस्याओं का तुरंत निराकरण होता है
आचार संहिता, चुनाव के चलते जनदर्शन में गैप हो गया था
अब संभाग स्तर तक जनदर्शन कार्यक्रम तैयार कर रहे है…









