जगदलपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी


लोकेशन – जगदलपुर बस्तर
नक्सलियों के गढ़ में फिर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, 2 दिन छत्तीसगढ़ में
गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे
नक्सली एनकाउंटर में शामिल जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं गृहमंत्री
पिछले दौरे के समय भी बस्तर गए थे। उस समय वह बस्तर के नक्सली प्रभावित दूर- दराज के इलाकों में भी गए थे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह रायपुर और बस्तर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी इस यात्रा को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल समस्या के समाधान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है









