गरियाबंद अरविंद मिश्रा शिव तिवारी


न्याय नहीं मिलने पर स्याही की जगह खून से लिखा महिला ने राष्ट्रपति को पत्र
गरियाबंद जिले से एक अनोखा और मार्मिक मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जमीन विवाद से वर्षों से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला ने जब स्याही से लिखे आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होते देखी, तो उसने अपने खून से राष्ट्रपति को पत्र लिख डाला। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला छुरा क्षेत्र की रहने वाली 70 वर्षीय ओम बाई बघेल का है, जो टीबी जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रही हैं। ओम बाई ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन में वर्षों से रिवाज के अनुसार पूर्वजों की समाधि (मठ) बनी हुई थी। लेकिन छुरा निवासी संतोष सारड़ा ने उस जमीन पर कब्जा कर लिया और पूर्वजों का मठ भी तोड़वा दिया।









