बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी


पूर्ण निस्तारीकरण मार्ग की मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक एवं बिलासपुर नगर पालिक निगम आयुक्त से मिले जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण
बिलासपुर/सिरगिट्टी
रेलवे द्वारा सिरगिट्टी नयापारा स्थित संतोषी मंदिर से गोविंद नगर मुख्य मार्ग के वैकल्पिक रास्ते को दीवाल खड़ी कर निस्तारीकरण मार्ग बाधित किया गया था जिससे वार्ड नं 11 एवं 12 के 40हजार जनता प्रभावित है यह सिरगिट्टी क्षेत्र एवं अंडरब्रिज से होते हुए शहर से जुड़ने का एकमात्र मार्ग है स्कूल-कॉलेज,मजदूर वर्ग, आम नागरिक एवं छोटे व्यापारी वर्ग का एक मात्र निस्तारीकरण मार्ग था जो वर्तमान दिवस में बाधित है। इस मार्ग के पूर्ण निर्माण एवं मुक्त मुख्य मार्ग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज मंडल रेल प्रबंधक तथा बिलासपुर नगर पालिक निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
रेलवे मंडल प्रबंधक द्वारा ज्ञापन स्वीकृति करते हुये कहा कि जनहित में निस्तारीकरण के लिए स्थायी निराकरण प्रदान करने का पूर्ण प्रयास रेल प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द किया जावेगा।
जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि रेलवे तथा नगर निगम आपसी समन्वय से कार्यवाही करते हुए इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण करें। वर्तमान दिवस में वैकल्पिक मार्ग प्रदान कर नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने निस्तारीकरण मार्ग को शीघ्रातिशीघ्र प्राथमिकता में लेने की अपील की एवं स्थायी मार्ग प्रदान करने की बात रखी गई एमआईसी मेम्बर वार्ड पार्षद 11 के तरफ से मंडल रेल प्रबंधक व निगम आयुक्त से जल्द सड़क निर्माण के लिए निवेदन किया गया।
निगम आयुक्त श्रीमान अमित कुमार द्वारा तत्काल दूरभाष के माध्यम से रेलवे के सिनियर डीएन से आग्रह किया किया कि स्वयं की उपस्थिति में 6जून को क्षेत्र का निरीक्षण कर तत्कालिक वैकल्पिक मार्ग क्षेत्र की जनता को उपलब्ध कराने एवं जल्द से जल्द निराकरण कर संतोषी मंदिर से गोविंद नगर तक मुख्य मार्ग को जोड़ स्थायी मार्ग प्रदान करने व सड़क निर्माण करने की बात कही गई।
मंडल रेल प्रबंधक एवं आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि विषय की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिससे जनसमान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वार्ड पार्षद- एम.आई.सी. मेम्बर श्रीमति केसरी इंगोले ने मंडल रेल प्रबंधक एवं निगम आयुक्त को अवगत कराया कि रेल प्रशासन ने इस मार्ग पर 1500 मीटर सड़क निर्माण के लिए 06 माह की अनुमति प्रदान की गई थी, जिस पर पाण्डव भवन से संतोषी मंदिर तक एक छोर तक 500 मीटर सी सी रोड निर्माण हुआ था बाकी सड़क कच्ची स्थिति में आम जन उपयोग कर रहे थे। उनका कहना है कि यदि बाकी बचे मार्ग में निर्माण कार्य की एवं गोविंद नगर मुख्य मार्ग से जोड़ने की अनुमति रेल प्रशासन प्रदान करदे तो जनहित में यह सड़क आम जनो के आवागमन के लिए उपलब्ध हो जाएगी एवं क्षेत्र के 40 हजार जनता इस मुक्त सड़क का सुविधापूर्ण आवागमन हेतु उपयोग कर पायेगी।
इस अवसर पर जनप्रतिधि मेम्बर इन कॉउंसिल/वार्ड 11 पार्षद श्रीमति केशरी इंगोले, जोन क्रमांक 02 अध्यक्ष/वार्ड पार्षद 12 श्री विजय सिंह मरावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, सुशील छाबड़ा,सुंदर सिंह,मनोज दुबे,गिरधारी सिंह, दिनेश कौशिक,रमेश साहू,सूर्यकांत तिवारी, दुर्गेश यादव, अजय मनहरे,गिरी राव,द्रोण सोनकलिहारी,सोमनाथ पांडेय,सुरेंद्र नायक,सुनील सिंह, आंनद पाठक,अमित झा,विकास ध्रुव,अंकित मिश्रा,सुदीप रजक, सुरेश साहू, अमन सिंह,कृष्णा पाण्डेय,जैकी खान तथा विभिन्न वार्डों के नागरिकगण शामिल थे।









