मस्तूरी// मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत आज दिनांक 17/01/2023 को ग्राम हरदी (गोबरी) में माता बिलासा स्मृति दिवस समारोह एवम् भक्त गुहाराम निषाद जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री, मस्तूरी विधायक मान.डॉ. बांधी जी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुभारंभ सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी के पूजा अर्चना कर माता बिलासा एवम् भक्त गुहाराम निषाद जी के छाया चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया. इस दौरान ग्राम हरदी में आदिवासी (गोड़) समाज के लिए रंगमंच निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 2.50लाख एवम् ग्राम पंचायत गोबरी में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि 78.40लाख एवम् ग्राम रैलहा में सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 03.00लाख इस प्रकार लगभग 84लाख की स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया । अपने संबोधन में मस्तूरी विधायक डॉ बांधी ने क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होने देने की बात कही एवम् साथ ही साथ ग्रामीण विकास के लिए हरसंभव सहायता करने की बात कही एवम् समस्त ग्रामवासीयो से रबी फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की अपील भी किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री, मस्तूरी विधायक मान. डॉ. बांधी जी, विधायक प्रतिनिधी द्वारिका टंडन जी, मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल जी, शिव जगत जी(जनपद सदस्य),लोहर्सी मंडल अध्यक्ष हरनारायण तिवारी जी,महामंत्री रामनिवास साहू जी, मल्हार मंडल भाजयुमो महामंत्री मिस्टर इंडिया भार्गव, दीपक बंजारे जी(गोबरी सरपंच), हेतराम डांडे जी (सरपंच), रैलहा सरपंच, घनश्याम भार्गव, दिनेश तिवारी, बाजेराम डहरिया, अभिनव डहरिया एवम् समाज के समस्त प्रबुद्धजन, समस्त ग्रामवासी,एवम् समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





