बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को स्वयम्भू शिव मंदिर में हुआ भव्य महारूद्राभिषेक
सिरगिट्टी स्थित प्राचीन स्वयम्भू शिव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और विश्वकल्याण हेतु विशेष पूजा-अर्चना की गई।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पं. भृगु अवस्थी के सान्निध्य में विधिवत पूजन संपन्न हुआ। क्षेत्र के गणमान्य जनों सहित अनेक श्रद्धालु इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।
पं. भृगु अवस्थी जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा—
“श्रावण मास भाव, भक्ति, ध्यान, योग और विश्वकल्याण के लिए अत्यंत प्रिय होता है। भोलेनाथ अपने भक्तों की भावनाओं को जल के माध्यम से सहजता से स्वीकार करते हैं। स्वयम्भू शिव की महिमा अलौकिक है—वे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।”
पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ और समस्त परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।

