बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

प्रेषक- नवयुवक संघर्ष समिति,सिरगिट्टी
नवयुवक संघर्ष समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि पर सिरगिट्टी में भव्य जागराता महोत्सव का आयोजन
सिरगिट्टी नगर में नवयुवक संघर्ष समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 24 सितंबर 2025 (नवरात्रि तृतीया) को संध्या 7:00 बजे से बन्नाक चौक स्थित शासकीय स्कूल के समक्ष कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स प्रांगण में भव्य जागराता एवं देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन समिति द्वारा लगातार द्वितीय वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसकी भव्यता और जन सहभागिता में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है।
कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति रहेंगी अबिकापुर की सुप्रसिद्ध गायिका हिना सिंह-गायक कैलाश पटेल,अनिमेश मांझी जागरण ग्रुप
मेरठ वृंदावन की प्रसिद्ध झांकियां
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी,महापौर श्रीमती पूजा विधानी,भाजपा जिला संगठन मंत्री डॉ. देवेंद्र कौशिक एवं श्रीमती गायत्री मनोज दुबे,एमआईसी सदस्य श्रीमती केशरी इंगोले,जोन अध्यक्ष श्री विजय सिंह मरावी
,स्थानीय पार्षद श्री पुष्पेंद्र साहू
तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
नवयुवक संघर्ष समिति द्वारा समस्त नगरवासियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में पधारकर आध्यात्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
यह जागराता सिरगिट्टी क्षेत्र में एक विशेष पहचान बन चुका है और इसकी भव्यता प्रतिवर्ष नवीन ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।









