बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी


भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न
प्रो. रामनारायण शुक्ल द्वारा स्थापित द्वारिका प्रसाद शुक्ल उच्च. माध्य. विद्यालय भकुर्रा नवापारा मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन लोक शिक्षण संचालनालाय छ. ग. एवं जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार कक्षा 5 वी, 6वी, 7वी, 8वी, के कुल 370 विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्साह पूर्वक परीक्षा मे भाग लिया इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार एवं संपूर्ण भारतीय संस्कृति के दर्शन से अवगत हुए यह परीक्षा भारतीय संस्कृति को समझने में एक महत्वपूर्ण पहल है संस्था में इस परीक्षा के प्रेरणा स्रोत प्राचार्य श्री रामजी राजपूत हैं साथ ही इस परीक्षा को संपन्न कराने में मिडिल स्कूल प्रभारी श्री मोतीलाल पहाड़ी सहयोगी शिक्षक कामता कौशिक, देवीलाल पटेल, दीपक साहू, श्वेता उपाध्याय, देवी साहू, देव प्रसाद साहू, रमेश घृतलहरे आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा









