बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी



ऑपरेशन सिंदूर के नायक फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीवर्धन पाण्डेय का घर आगमन पर भव्य स्वागत…..
मां की आंखों में छलके गर्व और खुशी के आंसू, परिवार ने वीर बेटे का किया सम्मान……
ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीवर्धन पाण्डेय जब अपने घर पहुंचे, तो पूरे परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। घर का माहौल गर्व और भावनाओं से भर गया। वीर पुत्र को अपने सामने देखकर उनकी मां ममता पाण्डेय की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। स्वागत समारोह में उनके दोनों मामा जितेंद्र गौरहा और भूपेंद्र गौरहा, बड़ी माता श्रीमती महेश्वरी शुक्ला एवं सुलक्षणा तिवारी, भाई यशवर्धन गौरहा और शुभ गौरहा, तथा बहन निधि श्री पाण्डेय ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीवर्धन का स्वागत किया……

