बिलासपुर। शनिवार को मस्तूरी के विधायक डा.बांधी द्वारा भुपेश सरकार की जनविरोधी नीति व प्रधानमंत्री आवास से गरीबों को वंचित करने भूपेश सरकार की कुरीतियों के खिलाफ यात्रा का आगाज़ मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम केवतरा से किया और रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों में छोटी छोटी सभाएं व चौक चौराहों पर नुक्कड सभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ जमकर विरोध जताया बांधी ने अपने वक्तव्य में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने के मुद्दे पर भूपेश सरकार को जमकर कोसा और कहा कि भूपेश सरकार ने गरीबों से उनका रहने का अधिकार छीन लिया है जिसके चलते प्रदेश के लाखों लोग अपने मकान से वंचित हो गए हैं।
भूपेश सरकार की नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर केवल पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है गौठान के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार ने किया है जबकि गौमाता सड़क पर है उनकी मौत हो रही है । डॉ बांधी ने विद्याडीह टांगर के समस्त ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया
विभिन्न ग्रामों में मिला अपार जनसमर्थन
ग्राम ओखर से विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा का जैसे ही आगाज हुआ शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल हुए और भूपेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई पदयात्रा में ग्रामीण जुड़ते गए ग्राम सुकुलकारी में सैकड़ों महिलाओं इस यात्रा में सामिल हुई जो पदयात्रा के साथ साथ कई किलो मीटर तक भुपेश बघेल के विरुद्ध नारे लगा कर अपना विरोध प्रकट करती रहीं
यात्रा जैसे जैसे आगे चलती गई ग्रामीण जुड़ते गए लंबा होता चला गया केवतारा से निकलकर पदयात्रा सुकुलकारी जलसो सुलौनी, भुरकुंडा, विद्याडीह टांगर बोहारडीह होते हुऐ लोहर्सी पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।
भुरकुंडा में दर्जन भर लोगो ने थामा भाजपा का दामन
आज पदयात्रा के दौरान ग्राम भुरकुंडा में दर्जनों युवकों ने भाजपा का दामन थामा और भूपेश सरकार के विरुद्ध जन अभियान छेड़ने की बात कही भाजपा का दामन थामने वालो में सुबोध शास्त्री पवन कुर्रे राजीव टंडन सुरेश साहु साहित दर्जन भर युवक शामिल थे।












