Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा “No More Pakistan” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा- पाकिस्तान द्वारा भारत की आंतरिक सुरक्षा पर निरंतर घातक हमला किया जा रहा है। 1947 से लेकर 2025 तक, हर दशक में पाकिस्तान ने भारत को खून के आंसू रुलाए हैं। 1947 का कबायली हमला, 1965 का युद्ध, 1971 का युद्ध, 1999 का कारगिल, संसद पर हमला, मुंबई 26/11, उरी, पुलवामा… और इनके बीच सैकड़ों आतंकी हमले, नकली नोट, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी और अलगाववादी आंदोलनों को खाद-पानी देना। ये कोई छिटपुट घटनाएँ नहीं हैं, ये एक सुनियोजित रणनीति है, भारत को अंदर से खोखला करने की। पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ISI ने हमारे बलूच भाइयों की आवाज़ को दबाने के लिए जो जुल्म ढाए हैं, वही जुल्म वो हमारे पंजाब, जम्मू-कश्मीर और अब उत्तर-पूर्व तक पहुँचाना चाहते हैं। खालिस्तान का ज़हर, कश्मीर में पत्थरबाज़ी, मणिपुर-नागालैंड में हथियारों की सप्लाई – सबके पीछे एक ही हाथ है – पाकिस्तान का। सिखों, पठानों, बलोचों और दुनिया के हर स्वतंत्रता-प्रेमी समुदाय के समर्थन में खड़े होने का दम भरने वाला पाकिस्तान अपने ही घर में अल्पसंख्यकों को कुचल रहा है। और यही पाकिस्तान भारत में आकर हमें धर्म के नाम पर बाँटने का षड्यंत्र रचता है। पाकिस्तान को संदेश स्पष्ट है, जितना तुम भारत को तोड़ने की कोशिश करोगे, उतना ही भारत एकजुट होकर खड़ा होगा। हमारी सेना सीमा पर जवाब दे रही है, हमारी जनता अंदर से जवाब देगी।

. गोलोक बिहारी राय (सदस्य, केंद्रीय संचालन समिति, राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच) 2. मेजर जनरल अनुज माथुर) (प्रभारी, पश्चिम क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच) सहित अन्य सुरक्षा जागरण मंच के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया

