Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

आरोपी का निकाला जुलुसः तमनार की घटना पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

रायगढ़ तमनार की घटना पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने नाराजगी जताई और शासन की ओर से पक्ष रखने महाधिवक्ता को तलब किया। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की घटना ठीक नहीं है। तमनार में भी महि आरक्षक पर हमला करने और वर्दी फाड़ने के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने सड़क पर अंडर वियर और फटे बनियान में लिपस्टिक पोतकर जुलूस निकाला था।
तमनार की घटना पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
दरअसल, अभनपुर के एक मामले को लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के डिवीजन बेंच में सुनवाई हो रही थी। राजधानी रायपुर के एक थाना क्षेत्र में टोनहा और तांत्रिक होने के आरोप में निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में एफआईआर हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की तल्खी तमनार मामले को लेकर भी सामने आई। तमन में भी महिला आरक्षक पर हमला करने और वर्दी फाड़ने के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने सड़क पर अंडर वियर और फटे बनियान में लिपस्टिक पोतकर जुलूस निकाला था।









