Bilaspur arvind mishra shiv tiwari


‘ दिया’ (DIYA) गायत्री परिवार बिलासपुर ने नेताजी की जयंती में उनके पराक्रम को याद किया
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):
आज बिलासपुर में दिव्य भारत युवा संघ (DIYA), गायत्री परिवार के युवा संगठन द्वारा एक भव्य संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सुभाष चौक पर हुई, जहाँ ‘दिया’ के सदस्यों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। पराक्रम दिवस के इस अवसर पर देशभक्ति के नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात सभी सदस्य गायत्री प्रज्ञापीठ पहुंचे।
तीन महत्वपूर्ण अवसरों का उत्सव
प्रज्ञापीठ में आयोजित विशेष गोष्ठी में तीन पावन अवसरों—नेताजी की जयंती, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिन (वसंत पर्व) और गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष)—को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नारी जागरण और पराक्रम का संदेश
इस अवसर पर दिया (DIYA) बिलासपुर के जिला सह-संयोजक आदित्य पाटनवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि:
”जहाँ एक ओर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ‘रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेंट’ का गठन कर युद्ध के मैदान में नारी शक्ति के शौर्य को पहचान दिलाई, वहीं दूसरी ओर पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने ‘नारी जागरण’ अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं को वैचारिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेतृत्व प्रदान किया। इन दोनों महान विभूतियों का मानना था कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण के बिना समर्थ राष्ट्र की कल्पना अधूरी है।”
कार्यक्रम में ‘दिया’ ग्रुप की मातृशक्ति और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित सदस्यों में
श्रीमती नवोदिता पाटनवार
डॉ. भूमिका साहू
डॉ. इंदु सक्सेना
श्रीमती सुप्रिया पाटनवार
ममता सिंह
बेबी अद्विका,
सौरभ पाटनवार
पुरन साहू
वैभव यादव
डॉ. डोंगेश्वर साहू
शैलेष राजपूत
डॉ. सुखनंदन साहू
अजेंद्र सिंह कौशिक
सूरज निषाद
आदित्य पाटनवार (सह-संयोजक, दिया बिलासपुर)
कार्यक्रम के अंत में ‘दिया’ के सदस्यों ने ‘स्वस्थ युवा-सबल राष्ट्र’ के ध्येय वाक्य के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।









