Raipur arvind mishra shiv tiwari

। आईपीएस रतन लाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे आईपीएस रतनलाल डांगी का बीते दिनों सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ था राज्य सरकार ने इसे संज्ञान में लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उक्त कृत्य को पुलिस की छवि धूमिल करना बताया है सरकार ने आईपीएस डांगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबन आदेश में लिखा गया – रतनलाल डांगी (भारतीय पुलिस सेवा) 2003 द्वारा पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी के गरिमापूर्ण पद पर पदस्थ रहते हुए पद के अनुरूप आचरण का प्रदर्शन न करते हुए अशोभनीय व नैतिकता के प्रतिकूल आचरण प्रदर्शित किया।
अपने पद के प्रभाव का दुरुपयोग करना तथा स्थापित संस्कृत मानकों का उल्लंघन करने से अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 के नियम ३ (१ क) एवं नियम (२ख ) नियम 17 क (दो) का उलंघन करना पाया गया है।
रतनलाल डांगी का कृत्य इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया में प्रसारित व प्रचारित हुआ है, जिसके कारण सामान्य जनमानस व समाज में पुलिस की छवि धूमिल हुई। ऊपर लिखे अनुसार अनैतिक कृत्य के लिए रतनलाल डांगी (भारतीय पुलिस सेवा) व्यक्तिगत स्तर पर पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं।
जिसके कारण उनके विरुद्ध विभागीय अनुशात्मक करवाई किया जाना प्रस्तावित है।
अतः राज्य शासन द्वारा रतनलाल डांगी भारतीय पुलिस सेवा (2003) पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को अखिल भारतीय सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1969 के नियम ३(१) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में रतनलाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय नया रायपुर रहेगा। निलंबन अवधि में रतनलाल डांगी भारतीय पुलिस सेवा को नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा वह निलंबन अवधि में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।









