Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा सिरगिट्टी में 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन

सिरगिट्टी/बिलासपुर।
सिरगिट्टी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति देते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा सिरगिट्टी में लगभग 01 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत सिरगिट्टी रेलवे अंडरब्रिज मुख्य मार्ग से 03 किलोमीटर बन्नाक-डी तक

विद्युतीकरण पोल एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि ग्राम पंचायत से नगर पंचायत और अब बिलासपुर नगर निगम में शामिल होने के बाद सिरगिट्टी में जन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम, क्षेत्र में भव्य शादी भवन, तालाबों का सौंदर्यीकरण व जलभराव व्यवस्था तथा चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण जैसे कार्य भी किए जाएंगे।


कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद केशरी इंगोले द्वारा अपने पार्षद निधि से आंगनबाड़ी में ग्रीष्मकाल को देखते हुए कूलर एवं बच्चों के लिए खेल सामग्री का वितरण किया गया तथा वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए ओपन जिम की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 11 पार्षद श्रीमती केशरी इंगोले, जोन अध्यक्ष एवं वार्ड 12 पार्षद विजय सिंह मरावी, श्रीमती गायत्री मनोज दुबे, श्याम कार्तिक वर्मा, संजय सिंह, जोन कमिश्नर भूपेन्द्र उपाध्याय, सुंदर सिंह,मंडल महामंत्री अजय कश्यप, राजू मानिकपुरी,जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा द्रोण सोनकलिहारी, पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, दुर्गेश यादव, बाली श्रीवास, बाबा खान,दिनेश श्रीवास, अजहर अली, गिरी राव, सूर्यकांत तिवारी,लक्की दुबे, सुनील सिंह, आनंद श्रीवास,पवन तिवारी, दिन्ना साहू, शांतनु साहू, सुरेन्द्र नायक, सन्नी कौशिक, रमेश साहू, सोमनाथ पाण्डेय, लव मानिकपुरी, विकास ध्रुवे, निक्की दुबे, सोनू साहू, हरीश यादव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी जोन कर्मचारी उपस्थित रहे।









