Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सत्र 2025-26 में आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम दिनांक –
15/04/26 को घोषित हुआ, जिसमें सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के छात्रों ने अपना परचम लहराते हुए एक अभूतपूर्व नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छात्र छात्राओं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में जी. यशवंत राव-97.8%, अवनी पांडेय -96%, दीक्षा अग्रवाल-95.8%, महक नेगी-95.4%, सुशेन श्रीहंस-95.4%, अंशिका कुरें -94.8%, नियति वस्त्राकार-94.8%, विभा पटेल-94.6, इशिका सिंह चौहान 94.6%, नोवोसचंद्रा चंद्रा-94.4%, सौम्या साहू-93.6%, अंजली पांडेय -93.4%, प्रीति कौशिक -93.2%, सुधा कोशले-93%, अनिश उपाध्याय -92.8%, तेजेश कुमार रात्रे-92.6%, निखिल डे-92.2%, दिशा डे-92.2%, आयुष ध्रुव-91.2%, आस्था शर्मा 91%, अक्षत दूबे 90.8%, गरिमा सिंगरौल-90%, देवेन्द्र गहरेवाल-89.6%, अंशु कौशिक -89.6%, ऐश्वर्य शेखर हिरवानी – 89.6%, मोहम्मद शोएब अख्तर अंसारी-89.6%, निशा कुर्रे -89.6% छात्र अग्रणी रहे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक डॉक्टर जी. एस. पटनायक, निर्देशक सुश्री लेखाश्री पटनायक, प्रबंध समिति सदस्य सुश्री दिव्याश्री और विद्यालय के सीईओ/प्राचार्य डॉ.बी. बी. मेहता, उपप्राचार्य दिनेश विष्ट, प्रधान पाठिका नैंसी पारेख एवं अन्य शिक्षकों द्वारा बधाई दी गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निर्देशक द्वारा बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया तथा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावकों द्वारा विद्यालय के प्रति आभार प्रकट करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य महोदय को धन्यवाद प्रेषित किया गया।









