Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

लैला मजनू वायरल
लैला मजनू स्टाइल स्टंट तीन सवारी की खतरनाक हरकत कैमरे मे कैद
सरेआम सडक पर खतरनाक लव स्टोरी का विडियो वायरल
: बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां स्कूटी पर सवार तीन युवाओं ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा दीं। लैला-मजनू स्टाइल में चल रही यह हरकत किसी राहगीर ने कैमरे में कैद कर ली जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक स्कूटी चला रहा है जबकि पीछे बैठी युवती और एक अन्य युवक असंतुलित तरीके से बैठे हुए हैं। चलती गाड़ी पर ही आपसी नजदीकियां और स्टंटबाजी करते हुए ये लोग अपनी ही नहीं बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डालते नजर आ रहे हैं। यह पूरी घटना सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी का गंभीर उदाहरण है। बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि हादसों को भी न्योता देता है। इस तरह की हरकतें किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और संबंधित युवाओं पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। ट्रैफिक पुलिस से उम्मीद की जा रही है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाकर सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।









