Sargaanv mungeli arvind mishra shiv tiwari


अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान
सरगांव :-
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में पथरिया विकासखंड के ग्राम धूमा एवं बारगांव (सरगांव) के 2 युवाओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया।
अपनी परिश्रम और अनुशासन के बल पर दीनानाथ मरावी और मनीष कुमार ध्रुव का चयन अग्निवीर में जीडी(जनरल ड्यूटी) के पद पर हुआ है। बचपन से देश सेवा हेतु उत्साहित अत्यंत निर्धन आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले दोनों युवाओं ने सीमित संसाधनों के बीच गांव के मैदान, पगडंडी,सड़कों में दौड़ लगा-लगा कर शारीरिक दक्षता की तैयारी करके देश सेवा के लिए य़ह उपलब्धि हासिल की है।
दीनानाथ और मनीष कुमार ध्रुव की इस उपलब्धि पर सरगांव बस स्टैंड स्थित भक्त माता कर्मा मन्दिर के पास वरिष्ठ समाजसेवी, गणमान्य नागरिक बाबा परेटन गिरी ,जनपद सदस्य एवं सभापति मनीष साहू के करकमलों से मुंह मीठा कराकर पुष्पमाला, प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए भारत माता की जयघोष के साथ सम्मान किया गया। समाजसेवी
बाबा परेटन गिरी ने दोनों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने एवं मातृभूमि की सेवा हेतु जाने तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनने पर बधाई दिए। जनपद सदस्य मनीष साहू ने मेहनत और लगन के साथ ग्रामीण अंचल से निकलकर देशसेवा हेतु चयनित होने पर सम्मानित करते हुए कहा कि दोनों पर पूरे क्षेत्र को गर्व हो रहा है। आपने युवाओं में देशप्रेम का नया जोश भर दिया है। ज्ञात हो कि दोनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू के होनहार छात्र रहे हैं तथा स्कूल से पढ़ाई उपरांत शिक्षकों के मार्गदर्शन से कड़ी मेहनत करके इस उपलब्धि को हासिल किए हैं। उक्त अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मदकू शंकर लाल साहू , संकुल समन्वयक भगवती प्रसाद मिश्र, दयाराम यादव, व्याख्याता राजेश कुमार साहू, हरिशंकर लहरी, नाथूराम ध्रुव, प्रधानपाठक मोतीलाल अनंत, ललित कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार साहू , समाजसेवी युवा कार्यकर्ता उदित साहू उपस्थित रहे।

