Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

सिरगिट्टी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अजय मनहर ने कहा कि जिस प्रकार से भीषण गर्मी बढ़ रही है और अच्छे से बारिश नहीं होने तक गर्मी शांत नहीं होगी शिक्षा विभाग को संज्ञान में लेते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ दिन तक छुट्टी और बढ़ानी थी ताकि बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे अभी भी घर से निकलने में जब हमे तेज धूप का अहसास हो रहा है तो छोटे छोटे बच्चों का हाल क्या होगा,
सरकार ने कह दी कि हल्के बारिश से गर्मी समाप्त हो गई जिसके चलते स्कूल खोल रहे है लेकिन जमीन में देखे तो गर्मी कम नहीं हुई है जिसका बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर होगा,
पूर्व कांग्रेस के समय ऐसी भीषण गर्मी की स्थिति थी हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छुट्टी बड़ा दी थी जैसे ही मौसम ठंडा हुआ स्कूल सत्र प्रारंभ की गई थी,
हम राज्य सरकार से कहना चाहते है कि बच्चों का स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाय

