Bilaspur arvind mishra shiv tiwari




सिरगिट्टी से लालखदान नगपुरा से चकरभाठा को जोड़ने वाली सड़के खराब फिर भी नहीं हो रहा मरम्मत बरसात आते ही खराब सड़को के कारण दुर्घटना का डर

सिरगिट्टी से लालखदान को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति खराब है हल्के बारिश से सड़क के ऊपर गड्ढे होने के कारण जल भराव होता है जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है, जबकि खराब सड़को के कारण कई घटनाएं घट चुकी है , उसके बाद भी इन खराब सड़को का मरम्मत नहीं हो पा रहा है,

जबकि इसकी शिकायत दिनेश कौशिक ने 1वर्ष पूर्ण मुख्य अभियंता से की थी जबकि शिकायत एक वर्ष पूर्ण हो चुका लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई दिनेशकौशिक ने पी डब्लू विभाग और सरकार से प्रार्थना की शीघ्र ऐसे खराब सड़को की मरम्मत की जाय जिससे जन हानि न हो और सड़को पर चलना सुगम हो सके ,

वहीं सिरगिट्टी से तिफरा को जोड़ने वाली ब्रिज के ऊपर खंभे तो है लेकिन लाइट नहीं और ब्रिज के ऊपर की भी सड़के खराब है, जहां सैकड़ों गाड़िया गुजरती है उसके बाद भी इस ब्रिज के ऊपर रात में अंधेरा कायम रहता है,

