Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को किया साइकिल वितरण
कहा : सरस्वती साइकिल योजना ने बदला छात्रों का जीवन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा विधानसभा अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय, बिल्हा में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री कौशिक ने नवप्रवेशी छात्राओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया।
इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्राओं के चेहरों पर झलकती प्रसन्नता और उत्साह इस योजना की सार्थकता को दर्शाती है अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। साथ ही, अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं लगन के बल पर नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इन मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। शाला प्रवेशोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का उत्सव है। यह बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और ज्ञानार्जन की भावना का संचार करता है तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ रामकुमार कौशिक जी अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा, श्रीमती वंदना जेंड्रे जी अध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा, श्री विक्रम ठाकुर जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा, श्री सतीश शर्मा जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा, श्री मोहन ढोरिया जी उपस्थित रहे।

