Mungeli sargaanv arvind mishra shiv tiwari

प्रेस क्लब सरगांव की पहली कार्यकारिणी का गठन: राजकुमार यादव बने अध्यक्ष, सम्पति शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी
मुंगेली सरगांव
क्षेत्र के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक में ‘प्रेस क्लब सरगांव’ का विधिवत गठन किया गया है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से क्लब की प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अनुभवी पत्रकार सम्पति शर्मा को संरक्षक और राजकुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया है।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जो इस प्रकार है:
संरक्षक: सम्पति शर्मा
अध्यक्ष: राजकुमार यादव
उपाध्यक्ष: महेंद्र साहू एवं निर्मल अग्रवाल
सचिव: शहनवाज खान
संयुक्त सचिव: मनीष कुमार अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: नारायण बंजारे
पत्रकार हित और निष्पक्षता का लिया संकल्प
कार्यकारिणी गठन के बाद सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस क्लब का मुख्य उद्देश्य पत्रकार हितों की रक्षा करना है।
बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने और सामाजिक सरोकारों व जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

