बस्तर,, अरविंद मिश्रा शिव तिवारी


लोकेशन जगदलपुर बस्तर
जब गश्ती दल अभियान के बाद लौट रहा था तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें आईटीबीपी के दो जवान शहीद और राज्य पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर जिले में शनिवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोटक में ब्लास्ट होने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए. इस हादसे में दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. शहीद हुए दोनों जवान जिले में तैनात आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के थे. पुलिस ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 12.10 बजे कोदलियार गांव के पास अबूझमाड़ जंगल में हुआ. नारायणपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीमें नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं, तभी एक टीम उस गांव में पहुंची, जहां विस्फोट हुआ था बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि जिले के कोडलियर गांव के निकट एक जंगल में हुए विस्फोट में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दो जवान महाराष्ट्र के सतारा निवासी अमर पनवार (36) और आंध्र प्रदेश के कडप्पा निवासी के राजेश (36) शहीद हो गए. सुंदरराज ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे अबूझमाड़ क्षेत्र में उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था. उन्होंने बताया कि ओरछा और कोहकामेटा के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना पर आईटीबीपी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और जिला बल के संयुक्त दल को ओरछा, इराकभट्टी और मोहंदी गांव की ओर रवाना किया गया था अधिकारी ने बताया कि जब गश्ती दल अभियान के बाद लौट रहा था तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें आईटीबीपी के दो और राज्य पुलिस के दो जवान घायल हो गए थे. उन्होंने बताया कि चार घायलों में से आईटीबीपी के दो जवानों की घटनास्थल से बाहर निकाले जाने के दौरान मृत्यु हो गई. वहीं दो अन्य घायल पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों पर भेजे जाएंगे.









