बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हजारों गाड़ी मिट्टी को दलालों के द्वारा प्रतिदिन दिन और रात तालाब से निकालकर बेचा जा रहा है लेकिन जानकार अधिकारी उधर देख तक नहीं रहे है अधिकारियों को किसका डर वही जाने जिसके चलते कार्यवाही तक नहीं कर रहे है खुली छूट देकर रखे है लेकिन सत्ता में आसीन नेताओं को तक इसकी फिकर नहीं,
सूत्रों की माने तो इसमें राजनीतिक संरक्षण होने की बात कर रहे है जिसके चलते इस पर कार्यवाही नहीं की जा रही है,
जबकि नगर निगम के अंतर गत आने वाले सिरगिट्टी में तालाबों की सुरक्षा और संरक्षण निगम की जवाबदारी होती है जिसके परमिशन के बगैर मिट्टी नहीं निकाल सकते लेकिन बिलासपुर नगर निगम के अधिकारी भी सोए नजर आ रहे जिसके चलते 2तालाबों से कई हजारों गाड़ी मिट्टी निकालकर बेच दिया गया उसके बाद भी नगर निगम खनिज विभाग ने आज तक कुछ कार्यवाही नहीं की,
सूत्रों ने बताया कि खनिज विभाग दिखावे की कार्यवाही करती है अगर सही कार्यवाही करती तो दुबारा मिट्टी निकाल पाते क्या लेकिन ऐसा नहीं है तुम मिट्टी बेचो हम छोटी सी कार्यवाही करेंगे लोगो को दिखाने के लिए फिर तुम मिट्टी निकालते रहना ताकि हम सुरक्षित रहेंगे,
अभी हाल में मुंगेली जिले में नहाने गई बची का पानी में डूबने से मौत हो गई तालाब की गहराई बढ़ेगी तो खतरा बढ़ेगा आस पास छोटे छोटे बच्चे है मवेशी तालाबों में पानी पीते है लेकिन इसके बावजूद किसी को इसकी फिकर नहीं, जब घटना घटती है तब नगर निगम और खनिज विभाग इसकी सुध लेंगे अभी नहीं सोचने का विषय है,
सूत्रों ने बताया कि सुशासन की सरकार है लेकिन ऐसे अधिकारी जो अपने कार्य से भाग रहे है और कार्यवाही तक नहीं कर रहे है इनके ऊपर सरकार कड़ी कदम क्यों नहीं उठाता है,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई बार अवैध उत्खनन को रोकने के निर्देश जिला प्रशाशन को दिया है लेकिन बिलासपुर जिला प्रशाशन ने उसे बसते में डाल दिया है आप कहते रहो हम सोचेंगे, अब देखने वाली बात है इस खबर के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन ऐसे अवैध उत्खनन को रोकने में समर्थ होता है या ठंडे बस्ते में डालता है









