बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी




सिरगिट्टी में व्यवस्थित खेल मैदान की बहुप्रतीक्षित माँग पूर्ण करने निरीक्षण करने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक, महापौर व निगम आयुक्त
सिरगिट्टी क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी माँग — एक व्यवस्थित एवं आधुनिक खेल मैदान — को मूर्त रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर महापौर श्रीमति पूजा विधानी, एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार एवं जोन क्रमांक 02 कमिश्नर श्री प्रवेश कश्यप ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सम्मनिय विधायक श्री धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में सिरगिट्टी क्षेत्र के युवाओं की एक महत्वपूर्ण मांग को विधानसभा सत्र के दौरान 2nd इनिग क्रिकेट क्लब एवं स्थानीय युवा संगठन नवयुवक संघर्ष समिति ने सिरगिट्टी में खेल मैदान की आवश्यकता को लेकर विधायक से आग्रह किया, जिसे उन्होंने पूरी गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से भेंट कर सिरगिट्टी में व्यवस्थित खेल मैदान के लिए ज्ञापन सौंपा गया था।
2nd इनिंग क्रिकेट क्लब और के अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में खेल मैदान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई थी। सम्मनिय विधायक धरमलाल कौशिक जी के नेतृत्व में ज्ञापन सौपे थे आज निरक्षण पर व्यवस्थित खेल मैदान मिलने की स्थिति पूरी दिख रही है।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं व आवश्यकताओं को समझा और मैदान के स्वरूप, सुविधाओं एवं शीघ्र निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही। प्रस्तावित खेल मैदान को और बड़े रूप में विकसित करने एवं मिट्टी फिलिंग करने की आवश्यकता बताये।मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल जैसी खेलों के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएँ, ट्रैक एवं बच्चों के लिए खेल उपकरण शामिल करने की आवश्यकताओ को समझा गया।
विधायक श्री कौशिक ने कहा कि, “यह मैदान न केवल युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सामुदायिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगा। हम इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
इस अवसर पर
एमआईसी मेम्बर वार्ड पार्षद 11 श्रीमति केसरी इंगोले
जोन अध्यक्ष-पार्षद श्री विजय सिंह मरावी
भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, मनोज दुबे, सुंदर सिंह,दिनेश कौशिक, दुर्गेश यादव, द्रोण सोनकलिहारी, पवन छाबड़ा,राशिद उल्ला,सूर्यकांत तिवारी, संदीप श्रीवास, राकेश सिंह,सुदीप रजक, रमेश साहू, सोमनाथ पाण्डेय, सुरेश साहू, राजेन्द्र पाण्डेय एवं 2nd इनिग क्रिकेट क्लब के शीतला त्रिपाठी, शेखर राव, संजय साहू, बंटी सोनी, श्रवण वर्मा, बबला श्रीवास, रामखिलावन साहू, राजू पटेल, राजू श्रीवास, पप्पू कश्यप, पिन्टू श्रीवास, मोंटू मिश्रा, संजय साहू, चीकू यादव सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

