बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर नगर निगम छेत्र में महापौर ने मंत्री जोन अध्यक्ष सब बनाया गया है लेकिन उन्हें अधिकार नहीं दिया गया है जिसके चलते छेत्र में विकास नहीं हो पा रहा है,
महापौर शहर में बैठ कर सभी वार्डो का ध्यान नहीं दे सकती जिसके चलते सहयोग के लिए मंत्री जोन अध्यक्ष बनाया जाता है लेकिन महापौर ने पूरा प्रभार अपने हाथों में रखा है जिसके चलते सुशासन की सरकार में विकास नहीं हो पा रहा है,
सूत्रों ने ये भी बताया कि शहर के सिरगिट्टी छेत्र में न नाली है न रोड है जिसके चलते जल भराव की समस्या बढ़ते जा रही है गलियों में पानी बह रहा है जिसके चलते लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है
सूत्रों ने यह भी बताया कि घर का टैक्स पटाते है लेकिन नगर निगम जिस व्यवस्था का पैसा लेती है उसको भी पूरा नहीं कर पा रही है जिसके चलते आम जन बहुत परेशान है,
सिरगिट्टी जब नगर पंचायत था तब विकास तो होता था लेकिन आज नगर निगम में आने के बाद विकास से कोषों दूर है पता नहीं नगर निगम कब सिरगिट्टी के विकास में ध्यान देगी सोचने का विषय है,
सूत्रों ने ये भी बताया कि सिरगिट्टी सब्जी मंडी में सुलभ शौचालय के मरम्मत के लिए लगभग 2लाख से अधिक रुपया आया लेकिन मरम्मत के नाम पर उसे भी डकार गए उसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ और पहले जैसे था वैसे ही ज्यों का त्यों हो गया कुछ महीनों में सोचने का विषय है कि सिरगिट्टी छेत्र का विकास किस प्रकार से हो रहा है

