बिलासपुर अरविंद मिश्रा शिव तिवारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय तिरंगा रैली का भव्य आयोजन
जगमल चौक से नेहरू चौक तक बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा
बिलासपुर, 13 अगस्त 2025 – हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली जगमल चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी सहित बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे जोश के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। यात्रा का समापन नेहरू चौक में हुआ, जहां सभा एवं भाषण के माध्यम से देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया।
भाजपा बिल्हा मीडिया प्रभारी द्रोण सोनकलिहारी ने दी जानकारी









