Bilaspur arvind mishra shiv tiwari


पत्रकार कॉलोनी में शिव महापुराण का शुभारंभ
बिलासपुर। नव वर्ष के पहले दिन से पत्रकार कॉलोनी में आयोजित होने जा रहे शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश के साथ हुई। शोभा व कलश यात्रा शिव पार्वती की मनमोहक जीवंत झांकी, जयकारों और बाजे गाजे के साथ निकली। रथ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा में रथ पर कथावाचिका ईश्वरी देवी भी सवार थी। कलश यात्रा आयोजन स्थल से विधिवत निकालकर जरहाभाठा, सिंधी कॉलोनी, कारगिल चौक, कस्तूरबा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः पत्रकार कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजक श्री राजेश पांडेय ने बताया कि शिव महापुराण 1 जनवरी से प्रारंभ होकर 9 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी। कथा में प्रतिदिन भक्तों के लिए आध्यात्मिक प्रवचन एवं भजन संध्या का आयोजन रहेगा। शोभायात्रा में पत्रकार कॉलोनी के अध्यक्ष श्री रामाधार देवांगन, विजय मोहन शर्मा, अशोक तिवारी, रमन दुबे, बृजेश शर्मा, प्रफुल्ल मिश्रा, गिरीश तिवारी, रोहित मिश्रा, आशीष पाल, संजय शर्मा, संजू निर्मलकर, विक्कू पांडेय , राहुल पांडेय, अनुराग पांडेय, अनूप सिंह ठाकुर, करुणा पांडेय, बसंती शर्मा, प्राची शर्मा, अनिता दुबे, प्रेमलता यादव, प्रमिला ठाकुर, श्वेता शर्मा, अंजू सिंह ठाकुर, पूजा कडो, आस्था पांडेय, प्रिया अग्रवाल, नागेश्वरी पांडेय, तरूणा यादव, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

