मस्तूरी//मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हे भूपेश सरकार पदयात्रा के द्वितीय चरण दिनांक 11/02/2023 को पुनः आगाज हुआ जिसमे मस्तूरी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों क्रमशः पेंड्री, दलदली,डोडकी,कोहरौदा, रिसदा, एवम् हिर्री में “मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हे भूपेश सरकार” नारो के साथ मस्तूरी विधायक डॉ बांधी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा एवम् पदयात्रा कर भूपेश कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया गया , आपको बताते चले कि इस पदयात्रा का शुरुवात पिछले महीने ओखर ग्राम से किया गया था जिसमें कार्यक्रम सफल रहा है।





