Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए बिल्हा के द्रोण साहू

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह द्वारा बिल्हा निवासी द्रोण साहू को भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर का सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
द्रोण साहू पूर्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के तिफरा–सिरगिट्टी मंडल में युवा मोर्चा के महामंत्री, मंडल आईटी सेल संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बिल्हा विधानसभा के मीडिया प्रभारी के रूप में सक्रिय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। विधानसभा, लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में उन्होंने एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिरगिट्टी क्षेत्र में विभिन्न जनआंदोलनों, जनहित कार्यों एवं धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। वे युवा एवं वरिष्ठजनों के मध्य अपने ऊर्जावान एवं कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

नवदायित्व प्राप्त होने पर द्रोण साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है। जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह जी द्वारा प्रदत्त इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूँ। उनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में सदैव अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। साथ ही तिफरा-सिरगिट्टी मंडल एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के समस्त वरिष्ठजनों, युवा साथियों एवं मातृशक्ति का सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहे — यही अपेक्षा है। सभी को सादर प्रणाम।”









