Bilaspur arvind mishra shiv tiwari

International Women’s Day पर विशेष संदेश (डायबिटीज़ व पोषण):
“वर्तमान समय में Type 2 Diabetes एक प्रमुख जीवनशैली संबंधी रोग के रूप में तेजी से बढ़ रहा है, और इसका प्रभाव महिलाओं में भी लगातार देखा जा रहा है। व्यस्त दिनचर्या, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और हार्मोनल परिवर्तन के कारण महिलाओं में Insulin Resistance का जोखिम बढ़ जाता है, जिससे रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर असंतुलित हो सकता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि कम Glycemic Index वाले खाद्य पदार्थ, उच्च फाइबर युक्त आहार, साबुत अनाज, दालें, ताजी सब्जियां और नियमित शारीरिक गतिविधि रक्त शर्करा नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण, वजन नियंत्रण और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर Diabetes के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस International Women’s Day के अवसर पर महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने और सही पोषण को अपनी प्राथमिकता बनाने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की आधारशिला होती है।”
Senior dietician
Tannu parveen
Apollo Sugar Clinics
Bilaspur









